अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद

हेनरी डेविड थोरौ और भारतीय विचारधारा
अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद
१७ फरवरी, २०१८
बीज तथा शोध पत्र आमंत्रण
• साम्प्रत समय में अंतर-शाखाकीय व्यवहार एवं बहुभाषाकीय अभ्यासों का दौर चल रहा है. वास्तव में आज वैश्विकरण के फल स्वरुप साहित्य के प्रति हमारी समज में बड़ा परिवर्तन आया है। परिणाम स्वरुप हम परंपरागत अभिप्रायों एवं व्यवहारों में बंधे नहीं रहे। सांस्कृतिक संवाद एवं बौधिक प्रवाह वर्तमान समय की मांग है। इस जरूरत के तहेत गुरुकुल महिला आर्ट्स और कोमर्स कोलेज, पोरबंदर द्वारा हेनरी डेविड थोरौ और भारतीय विचारधारा विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस परिसंवाद का उद्देश्य केवल थोरौ की २००वी जन्म-जयंती मनाना ही नहीं किन्तु थोरौ के साहित्य का भारतीय दर्शन के सन्दर्भ में पुनः विचार, पुनः अर्थघटन एवं पुनः निर्माण करना है।
पूर्वी एवं पश्चिमी विद्वान् अच्छी तरह से अवगत है कि ‘अमरीकी ट्रांसेंडेंटालिस्ट’ भारतीय दर्शनशास्त्र और विचारधारा से कितने प्रभावित हैं। उसी प्रकार ‘सविनय कानून भंग’ तथा ‘सादा जीवन उच्च विचार’ के थोरौ के विचारों से विशेष रूप से प्रभावित होकर महात्मा गाँधी ने भारतियों को ‘सत्याग्रह’ का सूत्र दिया। हकीकत में थोरौ ने वेद, उपनिषद् एवं भगवद गीता का अध्ययन किया था। उनका ज्यादातर साहित्य एवं विशेष कर ‘वोल्डन’ साहित्यकृति भारतीय ग्रंथों से प्रभावित है।
• संशोधनपत्रों के लिए विषय:
१. हेनरी डेविड थोरौ और वैदिक विचारधारा
२. हेनरी डेविड थोरौ और उपनिषद् की विचारधारा
३. हेनरी डेविड थोरौ और भगवद गीता
४. हेनरी डेविड थोरौ और आंतर-सांस्कृतिक संवाद
५. हेनरी डेविड थोरौ और अमरीकी ट्रांसेंडेंटालिस्ट
६. हेनरी डेविड थोरौ और उत्तर-आधुनिकवाद
७. ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ और भारतीय साहित्य
८. भारतीय साहित्य में आध्यात्मिक जीवन मूल्य
९. वर्तमान समय में मुल्यनिष्ट शिक्षण
१०. भारतीय एवं पाश्चात्य दार्शनिक विचारधारा
११. शिक्षा एवं मानव मूल्य
१२. भगवद् गीता और बाईबल
१३. भारतीय एवं पाश्चात्य धार्मिक विचार
१४. भारतीय एवं पाश्चात्य शिक्षा पद्दति
१५. थोरौ और उनका साहित्य
छात्रों, अध्यापकों, शिक्षण-शास्त्रियों एवं संशोधकों की ओर से संशोधन पत्र के सारांश को जमा करने की अंतिम तारीख १५.०१. २०१८ है। इस सन्दर्भ में पत्र व्यवहार केवल निम्न ईमेल आई.डी. पर करें:
internationalseminaronhdandit@gmail.com
• महत्वपूर्ण तारीखें:
१. सारांश जमा करने के लिए : १५.०१. २०१८
२. शोध पत्र जमा करने के लिए : ३०.०१. २०१८
चयनित शोधपत्रों के लेखकों को शोध पत्र स्वीकृति के बारें में उनके ईमेल आई.डी. पर बताया जायेगा।
• पंजीकरण शुल्क:
१. अध्यापकों एवं अन्य: १०००/-
२. विद्यार्थियों (स्नातक): ३००/-
३. विद्यार्थियों (अनुस्नातक): ५००/-
तत्काल पंजीकरण:
४. अध्यापकों एवं अन्य: २०००/-
५. विद्यार्थियों (स्नातक): ४००/-
६. विद्यार्थियों (अनुस्नातक): ६००/-
आवेदक अपना पंजीकरण शुल्क डी.डी./बैंक के इन्टर-सिटी चेक द्वारा ‘प्रिंसीपाल, गुरुकुल महिला आर्ट्स एण्ड कोमर्स कोलेज, पोरबंदर’ के नाम पर ‘पोरबंदर, गुजरात में भुगतानपात्र’ भेज सकते हैं।
• ऑनलाइन पंजिकरण शुल्क जमा करने के लिए ‘प्रिंसीपाल, गुरुकुल महिला आर्ट्स एण्ड कोमर्स कोलेज’ के Dena Bank a/c No. 004410000086, IFSC code-BKDN0310044 N. Mody Road, Porbandar का प्रयोग करें। ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म के साथ पंजीकरण शुल्क की रसीद जोड़नी आवश्यक है। अन्यथा पंजीकरण स्वीकार्य नहीं होगा और उसका समावेश तत्काल पंजीकरण में होगा।